35 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए रविवार को आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर रिकॉर्ड कायम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चले इस महाअभियान में प्रदेशभर में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों, स्वयंसेवी संगठनों और सरकारी कर्मचारियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि “‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का सनातन मंत्र आज उत्तर प्रदेश की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया है। ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ ने एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह धरती माता के प्रति श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का विराट लोकयज्ञ है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली पर पवित्र त्रिवेणी (पीपल, बरगद और नीम) का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत का श्लोक “दशकूपसमा वापी… दशपुत्रसमो द्रुमः” उद्धृत करते हुए वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया।
गोरखपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने ‘विकास वाटिका’ की स्थापना की, वन विभाग के वानिकी कैलेंडर का विमोचन किया तथा मौलश्री का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे वितरित किए और वनाच्छादन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहन राशि के चेक भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा सरकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण भी करें।
केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस अभियान के तहत देशभर में 80 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस राष्ट्रीय अभियान में उत्तर प्रदेश ने सबसे बड़ी भागीदारी निभाते हुए एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश कई वर्षों से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाता रहा है, लेकिन इस बार एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि हरित विकास और जनसहभागिता का एक नया उदाहरण मानी जा रही है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…