सुलतानपुर के थाना गोसाइगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 20 वर्षीय शिवबालक पुत्र जियालाल की ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शिवबालक गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।






















