ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में भारत को दिलाया सिल्वर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

शूटिंग में भारत का 12वां मेडल, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

नागोया। जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के खाते में एक और पदक जोड़ दिया। चीन की शियाओ जियारुईशुआन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की किम ह्योन सुक ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

ईशा सिंह ने फाइनल में गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला किया। पदक के लिए उन्हें पांच शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने पहले शूट-ऑफ में सिल्वर मेडल पक्का किया और इसके बाद गोल्ड के लिए चुनौती पेश की। दूसरे शूट-ऑफ में ईशा ने पांच में से तीन शॉट मिस किए, जबकि चीन की शियाओ ने दो शॉट मिस किए। इसके साथ ही ईशा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

ईशा ने क्वालिफिकेशन में 580 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पदक स्पर्धा तक नहीं पहुंच सकीं।

शूटिंग में भारत का 12वां मेडल

ईशा के सिल्वर के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में अब तक 12 मेडल जीत लिए हैं। इनमें एक गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। पिछले एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने कुल 22 पदक जीते थे, जिनमें सात गोल्ड शामिल थे।

भारत के खाते में 39 मेडल

ईशा सिंह के पदक के बाद भारत की कुल मेडल संख्या 39 हो गई है। भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 17 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और मेडल टैली में 12वें स्थान पर है।

लवलीना बोरगोहेन ने पक्का किया एक और मेडल

बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही लवलीना का मेडल पक्का हो गया है।

लवलीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले राउंड में सभी जजों ने उनके पक्ष में 5-0 का फैसला दिया। उन्होंने मुकाबला 30-27 के स्कोर से जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।

स्क्वॉश में भारत-जापान मुकाबला बराबरी पर

महिला स्क्वॉश टीम इवेंट में भारत और जापान के बीच मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। जोशना चिनप्पा ने जापान की एरिसा सानो को 11-1, 11-8 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद जापान की सातोमी वतनाबे ने भारत की अनाहत सिंह को 3-2 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अब भारत की तन्वी खन्ना का मुकाबला जापान की अकारी मिदोरिकावा से होना है।

पुरुष स्क्वॉश टीम की जीत से शुरुआत

भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने भी प्रतियोगिता की शुरुआत जीत के साथ की। पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 3-0 से हराया। सूरज चंद, वीर चोत्रानी और सेंथलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

आर्चरी में ज्योति बाहर, चिकिता क्वार्टरफाइनल में

महिला कंपाउंड आर्चरी में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम को राउंड ऑफ-16 में दक्षिण कोरिया की 14 वर्षीय कांग योनसियो ने 150-146 से हराया। कांग ने मुकाबले में परफेक्ट 150 का स्कोर बनाया।

वहीं, चिकिता तनीपार्थी ने चीनी ताइपे की चेन यी-हुआन को शूट-ऑफ में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 15 एरो के बाद दोनों का स्कोर 148-148 था। शूट-ऑफ में चिकिता ने बुल्सआई पर निशाना साधकर जीत दर्ज की।

टेनिस में भारतीय जोड़ी पहले दौर में हारी

महिला डबल्स के पहले दौर में भारत की ऋतुजा भोसले और आंकिता रैना की जोड़ी को कजाकिस्तान की अन्ना दानिलिना और यूलिया पुतिन्त्सेवा ने हराया। कजाकिस्तान की जोड़ी ने मुकाबला 5-7, 6-3, 10-6 से अपने नाम किया।

FeedList
Advertisement

Related News

यूपी सियासत: मायावती ने EVM पर उठाए सवाल

बोलीं- कांग्रेस शासन में भाजपा भी करती थी विरोध लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ग्रीन गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, खाते से 4.31 लाख रुपये उड़ाए

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में ग्रीन गैस पाइपलाइन का बकाया बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने गैस कनेक्शन बंद…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कंपनी को 32 लाख का नुकसान पहुंचाने का आरोप, तीन लोगों पर केस दर्ज

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कंपनी को कथित तौर पर 32 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित…

By Amrit Ujala

लखनऊ में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी; अस्पताल बंद

सरोजनीनगर, लखनऊ। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बंथरा क्षेत्र के मिर्जापुर, लतीफ नगर, गोडवा, हुलासखेड़ा और…

By Amrit Ujala

यूपी: जमीन घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई

नोएडा के तत्कालीन सचिव हरीश चंद्र बर्खास्त: नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। नोएडा के…

By Amrit Ujala

खराब मौसम के कारण काठमांडू जाने वाली उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाने के बाद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरीं लखनऊ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर देखने को…

By Amrit Ujala

महिला बैंककर्मी से ‘IAS बनवाऊंगा’ कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार

12 दिन से था फरार, अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर छिपा मिला मथुरा। महिला बैंककर्मी को मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनवाने का कथित दावा करने के मामले में समाजवादी पार्टी…

By Amrit Ujala

यूपी: लखनऊ के एसए अपार्टमेंट में मची अफरातफरी

400-500 लोग बाहर निकाले गए: इमारत गिरने की आशंका की सूचना पर पुलिस-एसडीआरएफ पहुंची लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र स्थित एसए अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक अफरातफरी मच गई।…

By Amrit Ujala

प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, IIT-BHU ने विकसित की स्वदेशी तकनीक; NH-44 पर हुआ सफल परीक्षण

वाराणसी। प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने और सड़क निर्माण को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के शोधकर्ताओं ने एक नई स्वदेशी तकनीक विकसित की है।…

By Amrit Ujala

CM Yogi on Bhagat Singh Jayanti: भगत सिंह जयंती पर CM योगी का युवाओं को संदेश, बोले- किताबों को बनाएं अपना साथी

CM Yogi on Bhagat Singh Jayanti: अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों के नाम ‘योगी की पाती’ लिखकर उनके संघर्ष…