वाराणसी में गांधी जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के बाद अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ. ज्योति बसु, डॉ. कौशल कुमार सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश समेत चिकित्सालय के अन्य चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। गांधी जयंती के मौके पर शुरू किए गए इस अभियान के जरिए अस्पताल परिसर को साफ रखने और स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।





















