अलीगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का रंग

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अलीगंज। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को अलीगंज क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थानों में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। तहसील कार्यालय पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया, जबकि अलीगंज कोतवाली में सीओ राजेश सिंह और इंस्पेक्टर रुपेश कुमार वर्मा ने तिरंगा फहराया। नगर पालिका कार्यालय में सुनीता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय, बीआरसी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्थानों पर भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह बच्चों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। आरडी इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधक सुल्तान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कॉलेज में डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली निकालकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया। जनता इंटर कॉलेज केलठा में प्रमोद कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया, जबकि प्रधानाचार्य डीके यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों और संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

टी.डी. पब्लिक स्कूल अलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण लीला-रामायण प्रस्तुति, सेव वाटर एक्ट, ‘बापू सेहत के लिए’ और राष्ट्रभक्ति परेड ने खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन रिशु राजपूत और अंशिका शाक्य ने किया। विद्यालय के मैनेजर विवेक यादव, प्रधानाचार्य केसी कुमावत सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। वहीं जीडी इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधिका सुधा यादव ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उप प्रबंधक यश ने बच्चों को आजादी के महत्व से परिचित कराया और प्रधानाचार्य ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया।

अलीगंज सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी ने ध्वजारोहण किया, जबकि पशु अस्पताल में डॉ. रविकांत ने राष्ट्रध्वज फहराया। पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और तिरंगे की शान के बीच आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रमों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस ने एक बार फिर लोगों को उन वीर सपूतों की याद दिलाई, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली और आज हर भारतीय खुले आसमान के नीचे तिरंगा शान से लहरा पा रहा है।

FeedList
Advertisement

Related News

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…

By Amrit Ujala

मेरठ दुकान चोरी: पुलिस ने 95 फीसदी सामान बरामदगी का किया दावा

पीड़ित बोला- तीन वाहनों माल गया था, छोटा हाथी में वापस आया पल्लवपुरम में दुकान का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी होने का मामला; महिला ने एसएसपी से की…

By Amrit Ujala

भाजपा ने पांच ब्राह्मण चेहरों पर लगाया दांव

यूपी एमएलसी चुनाव: सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष की चर्चा के बीच शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रत्याशी चयन को…

By Amrit Ujala

यूपी में फिर दोहरा हत्याकांड; शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की फावड़े से हत्या

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार को शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव स्थित निजी स्कूल में दोनों…

By Amrit Ujala

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव: मुख्यमंत्री योगी

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बोले योगी आदित्यनाथ- सनातन धर्मावलंबी आज के कालनेमियों से रहें सावधान, 140 करोड़ भारतीय एक साथ चलेंगे तो दुनिया की कोई…

By Amrit Ujala

अमरोहा फार्म हाउस गैंगरेप केस

 केयरटेकर का दावा- दरोगा ने कमरा दिलाने का बनाया दबाव, गृह मंत्रालय की टीम का दिया हवाला अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर विधायक…

By Amrit Ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 4 जून को चंपत राय को मिली थी सूचना

25 जून को FIR; चार्जशीट में दर्ज टाइमलाइन से उठे सवाल अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट में तत्कालीन…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बंथरा में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दवा खाने के बाद होने लगी उल्टियां

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा में मंगलवार सुबह एक अधेड़ ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कानपुर रोड स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास की…