आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान की 10वीं टीम के पहुंचने पर अतरौलिया में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। टीम के सदस्यों के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।
बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीमों को रवाना किए जाने के साथ हुई थी। अभियान के तहत टीमें अलग-अलग क्षेत्रों से होकर अपने निर्धारित गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।
अभियान के 19वें दिन 10वीं टीम आजमगढ़ पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। अतरौलिया में कार्यकर्ताओं ने अभियान से जुड़े लोगों का स्वागत किया और उनके ठहरने व जलपान की व्यवस्था की।
सेवा संकल्प अभियान का समापन वाराणसी में होना प्रस्तावित है। अभियान के तहत टीम के आगे बढ़ने के साथ विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों की ओर से स्वागत किया जा रहा है।





















