अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच गुरुवार को भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राणा रणवीर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली यह यात्रा नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज से शुरू होकर टांडा होते हुए अकबरपुर के पटेल नगर तक पहुंची। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
तिरंगा यात्रा में राणा रणवीर सिंह के साथ शैलेन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा और मनोज कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। रास्ते में लोगों ने यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। तिरंगे के साथ आगे बढ़ते कार्यकर्ताओं और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
इस दौरान राणा रणवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हर भारतीय के सम्मान, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिर






















