दीवार के सहारे मृत मिले युवक की हत्या का खुलासा, रुपये के लालच में करंट लगाकर मारने का आरोप

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मकान की बाउंड्री वॉल के पास दीवार के सहारे बैठे मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रुपये के लालच में युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मृतक की पहचान रहीमाबाद निवासी मेड़ी लाल के 25 वर्षीय बेटे सचिन उर्फ राजा के रूप में हुई थी। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर रमेश यादव के मकान के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उसके दोनों पैरों के तलवों पर एक ही स्थान पर करंट से झुलसने के निशान मिले थे।

मृतक के पिता मेड़ी लाल की तहरीर पर गांव के बिरजू, तेजू और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया था कि 28 सितंबर की शाम करीब चार बजे सचिन गांव के ही बिरजू के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक से गया था। इसके बाद देर रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे सचिन का शव घर से कुछ दूरी पर रमेश यादव के मकान की बाउंड्री वॉल के पास मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान करीब 170 से 190 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और अन्य साक्ष्यों व मुखबिर की मदद से शुक्रवार को बिरजू पुत्र बांके लाल (26) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और सचिन दोस्त थे और दोनों अक्सर साथ शराब पीते थे। पुलिस का कहना है कि 28 सितंबर को सचिन ने पैसों की जरूरत के चलते अपनी बाइक भक्ति खेड़ा निवासी महेश के पास 10 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। इसके बाद दोनों ने शराब पी। पुलिस के मुताबिक, सचिन के नशे में बेसुध होने पर बिरजू की नजर उसके पास बचे रुपयों पर पड़ी और कथित तौर पर उसने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने शव को दूसरे मकान के पास छोड़ दिया, ताकि उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले में धारा 238 और 315 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल बिजली का तार, लोहे का कूलर व स्टैंड और 2,250 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिजनौर थाने में पहले भी एक मुकदमा दर्ज है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

दीवार के सहारे मृत मिले युवक की हत्या का खुलासा, रुपये के लालच में करंट लगाकर मारने का आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मकान की बाउंड्री वॉल के पास दीवार के सहारे बैठे मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी…

By Amrit Ujala

दहेज प्रताड़ना का आरोप: विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी विवाहिता किरन गौतम ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से…

By Amrit Ujala

पोखरा में मौसम बिगड़ा तो दुबई से जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ। नेपाल के पोखरा में शनिवार शाम अचानक मौसम खराब होने के बाद दुबई से पोखरा जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। पोखरा में मौसम…

By Amrit Ujala

यूपी में बाढ़ से 10 हजार लोगों ने छोड़े घर

 बिहार में 27 मौतें; 4 राज्यों से मानसून की विदाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के बावजूद कई नदियां अब भी उफान पर हैं। प्रदेश के 11 जिलों में…

By Amrit Ujala

हारने के लिए तीसरा प्रत्याशी उतारेगी पार्टी, पीडीए को लेकर भी साधा निशाना

मायावती का सपा पर हमला लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती…

By Amrit Ujala

यूपी कांग्रेस में बदलाव के बाद अजय राय का पहला बयान

बोले- बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूंगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने अपनी पहली…

By Amrit Ujala

क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन में बाधक बन रहे थे अजय राय?

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव:  जानिए पूरी कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने…

By Amrit Ujala

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली और सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश, सीएम योगी सख्त

लखनऊ। प्रदेश में भारी बारिश के कारण बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं सामान्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री…

By Amrit Ujala

यूपी में शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ समेत 10 जिलों में छापेमारी; 10-15 संदिग्ध हिरासत में लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क के…

By Amrit Ujala

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का…