अयोध्या दीपोत्सव 2026: 16,999 रुपये में मिलेगा तीन दिवसीय टूर पैकेज, 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या। रामनगरी के भव्य दीपोत्सव-2026 का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष ‘दीपोत्सव अयोध्या’ टूर पैकेज तैयार किया है। छह से आठ नवंबर तक चलने वाले इस दो रात और तीन दिन के पैकेज में पर्यटकों को अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ दीपोत्सव की भव्यता देखने का अवसर मिलेगा। प्रति व्यक्ति पैकेज की कीमत 16,999 रुपये निर्धारित की गई है। अतिरिक्त दिनों तक रुकने के इच्छुक पर्यटक अपनी जरूरत के अनुसार पैकेज में बदलाव भी करा सकते हैं।

इस बार दीपोत्सव में रामनगरी 30 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगी। सात नवंबर को मुख्य आयोजन के दौरान 2,100 ड्रोन से भव्य शो होगा, जबकि नौ नवंबर को भी ड्रोन शो देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, 240 से अधिक मंदिरों और मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, दीपोत्सव के जरिए पर्यटकों को अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

टूर पैकेज के पहले दिन पर्यटकों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को सरयू आरती और रोशनी से जगमगाती राम की पैड़ी देखने का अवसर मिलेगा। दूसरे दिन नागेश्वरनाथ मंदिर और सीता की रसोई सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद पर्यटक दीपोत्सव की भव्यता का आनंद लेंगे। तीसरे दिन मंदिर दर्शन और स्थानीय बाजारों में खरीदारी के बाद यात्रा का समापन होगा। पैकेज में होटल में ठहरने, निर्धारित भोजन और एसी वाहन से परिवहन की सुविधा शामिल है।

यूपीएसटीडीसी के अनुसार, पैकेज की बुकिंग के लिए 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक निगम की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएसटीडीसी के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और बुकिंग करा सकते हैं। 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति की निर्धारित कीमत में जीएसटी अतिरिक्त होगा। व्यक्तिगत खर्च, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, नाव की सवारी और पैकेज में उल्लेखित नहीं की गई अन्य सेवाएं इसमें शामिल नहीं हैं। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैकेज तैयार किया गया है, ताकि वे अयोध्या से दीपोत्सव की यादगार स्मृतियां लेकर लौटें।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यूपी MLC चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

वाराणसी से केदारनाथ सिंह को टिकट लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर…

By Amrit Ujala

यूपी में राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा का मंथन जारी

स्मृति ईरानी-हरीश द्विवेदी समेत कई नाम चर्चा में लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में…

By Amrit Ujala

यूपी में बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट जरूरी

नई ई-चालान व्यवस्था में उल्लंघन पर कटेगा चालान, कैमरों से होगी निगरानी लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों के लिए हेलमेट नियमों को लागू…

By Amrit Ujala

IAS से इस्तीफे के बाद राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल

वीडियो जारी कर किया एलान, बोलीं- फिलहाल किसी दल में शामिल होने की योजना नहीं लखनऊ, 29 सितंबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल…

By Amrit Ujala

महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन के प्रयासों के लिए भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह सम्मानित

लखनऊ। महिलाओं की शिक्षा, जागरूकता और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह को दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया…

By Amrit Ujala

एक सप्ताह में आठ डिग्री तक बढ़ेगा पारा

यूपी से मानसून की पूरी तरह विदाई : बारिश थमते ही बढ़ने लगी गर्मी लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के बाद अब…

By Amrit Ujala

यूपी सियासत: मायावती ने EVM पर उठाए सवाल

बोलीं- कांग्रेस शासन में भाजपा भी करती थी विरोध लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ग्रीन गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, खाते से 4.31 लाख रुपये उड़ाए

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में ग्रीन गैस पाइपलाइन का बकाया बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने गैस कनेक्शन बंद…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कंपनी को 32 लाख का नुकसान पहुंचाने का आरोप, तीन लोगों पर केस दर्ज

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कंपनी को कथित तौर पर 32 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित…

By Amrit Ujala

लखनऊ में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी; अस्पताल बंद

सरोजनीनगर, लखनऊ। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बंथरा क्षेत्र के मिर्जापुर, लतीफ नगर, गोडवा, हुलासखेड़ा और…