Unnao News: नौ घंटे में 33 सेंटीमीटर चढ़ा गंगा का जलस्तर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिले में गंगा से सटी चार तहसीलों के 140 किलोमीटर तराई वाले क्षेत्र में बाढ़ के खतरे से प्रशासन अलर्ट है। शुक्लागंज में शुक्रवार को नौ घंटे में गंगा के जलस्तर में 33 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डीएम, एसएसपी, एडीएम और संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने गंगा से सटे क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की तैयारियों को जल्द से जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के शिवराजपुर दबौली मार्ग पर गंगा की मुख्य धारा से हुए सड़क कटान और बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को हरिद्वार, बिजनौर और टिहरी बांध से छोड़े जाने वाले पानी की जानकारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा में जलस्तर की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें और हर 24 घंटे में जलस्तर पर निगरानी रखी जाए।

शुक्लागंज में लगे केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज के अनुसार जिले में गंगा नदी जलस्तर का चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर पर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे 108.120 मीटर पर रहा जलस्तर शाम पांच बजे 33 सेंटीमीटर ऊपर चढ़कर 108.450 पर पहुंच गया। जलस्तर में बढ़ोतरी से प्रशासन अलर्ट है।

आश्रय स्थल तय करने के दिए निर्देश
डीएम ने एसडीएम सफीपुर व बांगरमऊ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए आश्रय स्थल तय करने निर्देश दिए। सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए और महिलाओं के लिए अलग रहने की व्यवस्था हो। पशुओं के लिए भूसा और चारा की व्यवस्था रखी जाए। अगर बाढ़ रहात शिविरों में रखने की स्थिति बनती है तो प्रभावित लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन और पानी की व्यवस्था की तैयारी रखी जाए। लेखपाल और पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों की सूची तैयार कराने के भी निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमों के पास एंटी वेनम, डायरिया, बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश डीएम ने दिए हैं।

आज से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग का वैकल्पिक बंद
फतेहपुर चौरासी। डीएम ने शुक्रवार को गंगा की संभावित बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए सभी विभागों को दिशा निर्देश देते हुए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के कटान का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, वृद्ध, बच्चों को चिह्नित करने के साथ बाढ़ शिविर व गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बने वैकल्पिक मार्ग को शनिवार से बंद कर दिया जाएगा। विधायक श्रीकांत कटियार, एसपी जयप्रकाश सिंह, बीएसए शैलेश पांडेय, एसडीएम सफीपुर शिवेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

लालाखेड़ा व दूलीखेड़ा का एसडीएम ने किया दौरा
बीघापुर। गंगा में बाढ़ की संभावना को दोखते हुए एसडीएम रनवीर सिंह ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र की गंगा व पांडु नदी के बीच बसे लालाखेड़ा और दूलीखेड़ा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदारों व प्रधानों को अलट रहने के निर्देश दिए। लेखपाल व सचिव को मवेशियों के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। लाला खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं व नवजातों की देखरेख में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…