तेज हवाओं की भी चेतावनी
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
नई दिल्ली/लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है, जबकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई है। प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा बिजली गिरने और तेज हवाओं के समय खुले स्थानों में नहीं जाने की अपील की गई है।








