इकौना, श्रावस्ती। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इकौना विकासखंड परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मिथिलेश पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और देश की आन-बान-शान को नमन किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार, एडीओ पंचायत गौरी शंकर, उदय प्रताप मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश कुमार द्विवेदी, बिन्नू तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सत्य राम विश्वकर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रभक्ति • शहीदों को नमन • स्वच्छता का संकल्प • विकसित भारत का सपना
स्वतंत्रता दिवस का यह गौरवपूर्ण अवसर उपस्थित लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने के साथ ही स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला रहा।






















