WWE में भारतीय रेसलर्स की कमी पर Jinder Mahal ने उठाए सवाल, बोले- सिर्फ प्रतिनिधित्व से नहीं बनेगी बात

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Jinder Mahal on WWE Indian Wrestlers: WWE में भारतीय रेसलर्स की कमी पर बोले जिंदर महल, बताई बड़ी वजह

Jinder Mahal on WWE Indian Wrestlers: WWE में भारतीय रेसलर्स की मौजूदगी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। कभी द ग्रेट खली ने WWE में भारत का नाम रोशन किया था, लेकिन उनके बाद कई भारतीय पहलवान कंपनी तक पहुंचे, फिर भी कोई खली जैसी पहचान नहीं बना सका। अब भारतीय रेसलर्स की मौजूदा स्थिति पर WWE के पूर्व स्टार जिंदर महल ने अपनी चिंता जाहिर की है। अप्रैल 2024 में WWE ने भारत से जुड़े तीन प्रमुख रेसलर्स को रिलीज किया था। इसके बाद कंपनी के मौजूदा रोस्टर में भारतीय मूल के किसी रेसलर की मौजूदगी नहीं है। इसी मुद्दे पर जिंदर महल ने खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि आखिर भारत से टैलेंट होने के बावजूद WWE तक उनकी पहुंच क्यों नहीं बन पा रही है।

भारतीय टैलेंट की कमी पर क्या बोले जिंदर महल?
Denise Salcedo के साथ बातचीत के दौरान जिंदर महल से WWE में भारतीय रेसलर्स की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने माना कि WWE के टीवी प्रोग्राम में भारत से किसी बड़े टैलेंट का नहीं होना वाकई हैरान करने वाला है। हालांकि, महल ने यह भी साफ किया कि सिर्फ भारतीय होने की वजह से WWE में जगह मिलना पर्याप्त नहीं है। उनके मुताबिक भारतीय रेसलर्स को रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। महल का मानना है कि WWE में जगह बनाने के लिए रेसलर्स को केवल प्रतिनिधित्व के नाम पर मौका नहीं मिल सकता। उन्हें अपनी काबिलियत के दम पर उस मंच के लिए खुद को साबित करना होगा।

भारत में रेसलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी चुनौती
जिंदर महल ने भारतीय रेसलिंग के सामने मौजूद एक अहम समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि देश में अभी ऐसा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जिससे युवा पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए लगातार तैयार किया जा सके। उनका मानना है कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। कई युवा रेसलर्स में आगे बढ़ने की क्षमता मौजूद है, लेकिन उन्हें सही ट्रेनिंग, सिस्टम और प्लेटफॉर्म की जरूरत है। महल ने उम्मीद जताई कि अगर भारत में रेसलिंग से जुड़े ढांचे को बेहतर किया जाए तो आने वाले समय में कई भारतीय पहलवान बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच सकते हैं।

2024 में WWE से अलग हुए थे जिंदर महल
जिंदर महल का WWE के साथ लंबा सफर रहा है। कंपनी में उन्हें एक समय काफी बड़ा पुश भी मिला था। हालांकि 2024 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। उनकी विदाई की खबर ने भारतीय और WWE फैंस को काफी चौंकाया था। महल ने WWE में कई बड़े नामों के साथ स्टोरीलाइन और मुकाबलों में हिस्सा लिया। कंपनी में रहते हुए उन्होंने खुद को एक ऐसे रेसलर के तौर पर स्थापित किया, जिसने भारतीय फैंस के बीच भी अच्छी पहचान बनाई।

2017 में हासिल की थी बड़ी कामयाबी
जिंदर महल के करियर का सबसे शानदार दौर 2017 में आया। उस समय WWE ने उन्हें अचानक बड़ा पुश दिया और उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महल के साथ उस दौर में सिंह ब्रदर्स भी नजर आते थे। उनका चैंपियनशिप रन कुछ समय तक चला और उन्होंने कई बड़े मुकाबलों में अपना खिताब बचाया। बाद में एजे स्टाइल्स ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

WWE से बाहर भी जारी है रेसलिंग करियर
WWE से अलग होने के बाद जिंदर महल ने रेसलिंग को अलविदा नहीं कहा। वह इंडिपेंडेंट सर्किट में सक्रिय रहे हैं और अलग-अलग प्रमोशन्स में मुकाबले करते नजर आए हैं। ऐसे में भविष्य में उनके WWE में लौटने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। अगर उनकी वापसी होती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रिपल एच के नेतृत्व में WWE उन्हें किस भूमिका में वापस लाता है।

फिलहाल जिंदर महल का बयान एक बड़े सवाल को सामने जरूर लाता है – भारत में जब रेसलिंग का फैन बेस इतना बड़ा है, तो WWE के सबसे बड़े मंच पर भारतीय टैलेंट की मौजूदगी आखिर इतनी कम क्यों है?

FeedList
Advertisement

Related News

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…

By Amrit Ujala

मेरठ दुकान चोरी: पुलिस ने 95 फीसदी सामान बरामदगी का किया दावा

पीड़ित बोला- तीन वाहनों माल गया था, छोटा हाथी में वापस आया पल्लवपुरम में दुकान का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी होने का मामला; महिला ने एसएसपी से की…

By Amrit Ujala

भाजपा ने पांच ब्राह्मण चेहरों पर लगाया दांव

यूपी एमएलसी चुनाव: सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष की चर्चा के बीच शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रत्याशी चयन को…

By Amrit Ujala

यूपी में फिर दोहरा हत्याकांड; शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की फावड़े से हत्या

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार को शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव स्थित निजी स्कूल में दोनों…

By Amrit Ujala

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव: मुख्यमंत्री योगी

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बोले योगी आदित्यनाथ- सनातन धर्मावलंबी आज के कालनेमियों से रहें सावधान, 140 करोड़ भारतीय एक साथ चलेंगे तो दुनिया की कोई…

By Amrit Ujala

अमरोहा फार्म हाउस गैंगरेप केस

 केयरटेकर का दावा- दरोगा ने कमरा दिलाने का बनाया दबाव, गृह मंत्रालय की टीम का दिया हवाला अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर विधायक…

By Amrit Ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 4 जून को चंपत राय को मिली थी सूचना

25 जून को FIR; चार्जशीट में दर्ज टाइमलाइन से उठे सवाल अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट में तत्कालीन…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बंथरा में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दवा खाने के बाद होने लगी उल्टियां

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा में मंगलवार सुबह एक अधेड़ ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कानपुर रोड स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास की…