श्रावस्ती। वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जगतजीत इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम फेरन पांडेय ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विधायक राम फेरन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ श्रावस्ती का नाम भी आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश स्तर पर 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दी जा रही है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे भेजने की व्यवस्था है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
इस अवसर पर जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी, भाजपा युवा नेता आशुतोष पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज दुबे, विनय तिवारी, राहुल मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीरता और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव, श्रावस्ती





















