यूपी के तीन जिलों में ओले गिरे

Amrit Ujala
Amrit Ujala

यूपी के तीन जिलों में ओले गिरे, लखनऊ में मंदिर डूबे; बिहार में बाढ़ से 8 लाख प्रभावित, 9 राज्यों में बारिश का अनुमान

लखनऊ/पटना/भोपाल/जयपुर। देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों में मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। मध्य प्रदेश समेत नौ राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में सोमवार रात आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद उत्तर प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार आठवें दिन बढ़ रहा है।

लखनऊ में 40 हजार घरों में भरा पानी

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां करीब 40 हजार घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ का पानी मां चंद्रिका देवी मंदिर और हनुमंत धाम परिसर तक पहुंच गया है।

लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में भी पानी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल बाद मंदिर के गर्भगृह में ऐसी स्थिति बनी है। इससे पहले वर्ष 2006 में यहां पानी पहुंचा था।

बिहार में आठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में बाढ़ का संकट अभी भी बना हुआ है। राज्य के छह जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से लगभग आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सारण जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बताया जा रहा है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। खगड़िया में गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी होने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

छपरा में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटने के दौरान विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मकेर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तान दी थी।

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश के कई जिलों में चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 अक्टूबर को भी इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं इंदौर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यहां तापमान 37 डिग्री के पार जा सकता है।

राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड

राजस्थान में तापमान में गिरावट के कारण रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान करीब 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी दिन के तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने लगा है और नैनीताल में सुबह से धुंध छाई रही।

मानसून की विदाई के बीच अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

352 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

By Amrit Ujala

यूपी में भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

सीएम योगी समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा ने अपने सभी आठ प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। मुख्यमंत्री योगी…

By Amrit Ujala

यूपी के तीन जिलों में ओले गिरे

यूपी के तीन जिलों में ओले गिरे, लखनऊ में मंदिर डूबे; बिहार में बाढ़ से 8 लाख प्रभावित, 9 राज्यों में बारिश का अनुमान लखनऊ/पटना/भोपाल/जयपुर। देश के ज्यादातर हिस्सों से…

By Amrit Ujala

सीएम योगी आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वह राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली का निर्माण शुरू

लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 की अवध विहार कॉलोनी में सोमवार को इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। स्थानीय पार्षद रामनरेश रावत (एडवोकेट) ने भूमि…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में उलटी दिशा से आ रहे ई-ऑटो की बाइक से टक्कर, चालक की मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार सुबह उलटी दिशा से जा रहे इलेक्ट्रिक ऑटो की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चोटिल हो गया,…

By Amrit Ujala

आकाश आनंद 31 दिन बाद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक

मायावती ने तीसरी बार दी जिम्मेदारी लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त…

By Amrit Ujala

33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां तेज अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में होने वाले 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच से सात नवंबर तक आयोजित…

By Amrit Ujala

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा

बिहार के 466 गांव बाढ़ से प्रभावित; MP में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान, राजस्थान में पारा 41°C नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग…

By Amrit Ujala

बच्चे को चिकनपॉक्स हो जाए तो सावधान

दाने निकलते ही डॉक्टर से संपर्क करें, खुद से दवा देना पड़ सकता है भारी नई दिल्ली। चिकनपॉक्स यानी वरिसेला बच्चों में होने वाला बेहद संक्रामक वायरल संक्रमण है। यह…