अयोध्या में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिला संगठन की पहली बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने के साथ आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। अनूप गुप्ता ने पदाधिकारियों से संगठन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
अनूप गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठनात्मक अभियानों को गति देने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने की। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान और पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा कोऑपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, शिवम सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, अखण्ड प्रताप सिंह ‘डिम्पल’ और सुशील मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर जोर रहा।





















