अयोध्या में 42 किलोमीटर सड़कों की होगी मरम्मत, 195 गांवों में 10 नवंबर तक चलेगा अभियान

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया है। एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में शेष 42 किलोमीटर क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। जल निगम के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई कुल 5,571 किलोमीटर सड़कों में से 5,529 किलोमीटर का पुनर्स्थापना कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।

जल जीवन मिशन के तहत अयोध्या के 1,144 राजस्व ग्रामों में से 889 गांवों में नियमित पेयजलापूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि शेष गांवों में चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। घर-घर जलापूर्ति के लिए जिले में कुल 10,542 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। जल निगम के मुताबिक 1,144 राजस्व ग्रामों में से 949 गांवों में सड़कों का शत-प्रतिशत पुनर्स्थापना कार्य पूरा हो चुका है। अब शेष 195 गांवों में क्षतिग्रस्त मार्गों को अभियान के दौरान प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।

ग्रामीणों को सड़क की स्थिति से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि पाइपलाइन बिछाने के बाद किसी गांव में सड़क अब तक ठीक नहीं हुई है तो ग्रामीण ऐप के ‘सड़क पुनर्स्थापना/मरम्मत अभियान’ विकल्प के जरिए नाम, गांव और पता दर्ज कर फोटो व वीडियो के साथ शिकायत कर सकते हैं। शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी और इसकी निगरानी जल निगम मुख्यालय स्तर से की जाएगी। पेयजल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1212-164 और जल समाधान ऐप समेत अन्य माध्यम भी उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), निर्माण खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान विभिन्न प्रकार की सड़कों को खोदना पड़ा था। अधिकांश मार्गों का पुनर्स्थापना कार्य पूरा कराया जा चुका है और शेष 195 गांवों में सड़कें ठीक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी गांव में सड़क अब भी क्षतिग्रस्त है तो जल सारथी ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका शीघ्र निस्तारण कराया जा सके।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यूपी में 2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

सभी जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र…

By Amrit Ujala

लखनऊ में आज अनुप्रिया पटेल का संगठन मंथन

 2027 से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम…

By Amrit Ujala

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…