BJP New Team 2026: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Sushma Pandey
Sushma Pandey
नितिन नवीन की नई टीम तैयार, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP New Team 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से संगठन में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर सोमवार को विराम लग गया। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने संगठन में अनुभव के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। नई टीम को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
बीजेपी की नई टीम में कई बड़े चेहरों को संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया – उपाध्यक्ष
तीरथ सिंह रावत – उपाध्यक्ष
राम माधव – उपाध्यक्ष
बैजयंत जय पांडा – उपाध्यक्ष
रेखा वर्मा – उपाध्यक्ष
विनोद तावड़े – महामंत्री
स्मृति ईरानी – महामंत्री
सतीश पूनिया – महामंत्री
गजेंद्र पटेल – महामंत्री
हरीश द्विवेदी – महामंत्री
संजय भाटिया – महामंत्री
बीएल संतोष – संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे

नई टीम के गठन को लेकर सोमवार सुबह से ही कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पार्टी की ओर से नामों और जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद तस्वीर साफ हो गई है।

यूपी चुनाव को देखते हुए हरीश द्विवेदी को अहम जिम्मेदारी
नई टीम में हरीश द्विवेदी को महामंत्री बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती से आते हैं और पार्टी के ब्राह्मण चेहरे के तौर पर भी देखे जाते हैं। 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में संगठन में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। वहीं संजय भाटिया को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा से आने वाले भाटिया का छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़ा रहा है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी भी माना जाता है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की बात सामने आई है।

हेमांग जोशी को युवाओं की जिम्मेदारी
गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। पार्टी की नई रणनीति में युवाओं को अपने साथ जोड़ने पर खास जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जोशी को युवा वर्ग के बीच बीजेपी की पहुंच मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नई टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

2027 में होगी पहली बड़ी परीक्षा
नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की नई टीम के सामने पहली बड़ी चुनौती 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों में अगले साल चुनाव होने हैं। इनमें यूपी का चुनाव पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी की कोशिश होगी कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की रणनीति को मजबूत किया जाए। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सक्रिय करने की चुनौती नई टीम के सामने होगी।

2028 और 2029 भी रहेंगे अहम
सिर्फ 2027 ही नहीं, बल्कि इसके बाद होने वाले चुनाव भी बीजेपी की नई टीम के लिए बड़ी परीक्षा होंगे। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद 2029 का लोकसभा चुनाव सबसे बड़ा राजनीतिक मुकाबला होगा। ऐसे में नितिन नवीन की नई टीम को अगले कुछ वर्षों में लगातार चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करने पर काम करना होगा।

कुल मिलाकर बीजेपी की नई टीम को 2027 से लेकर 2029 तक लगातार चुनावी मोर्चे पर अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की चुनौती रहेगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बहन ने मौके पर पहुंचकर की पहचान

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों…

By Amrit Ujala

कपड़े सुखाने छत पर गई महिला को लगा 11 हजार वोल्ट का करंट, झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की जान चली गई। जयराजपुरी कॉलोनी निवासी मीरा घर की दूसरी मंजिल की छत पर…

By Amrit Ujala

Varanasi Airport Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो घायल

Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी समेत…

By Sushma Pandey

दालमंडी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांटे गए तिरंगे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दालमंडी क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी आदिल खान ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया।…

By Amrit Ujala

आजम खान को गृह मंत्री बनाने के बयान पर भड़के CM योगी, सपा पर साधा जोरदार निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर दिए गए…

By Sushma Pandey

लखनऊ: जमीन दोबारा बेचने और बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर गांव में जमीन को दोबारा बेचने, बाउंड्रीवाल तोड़ने और जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रयागराज के गोविंदपुर…

By Amrit Ujala

नौकरी का लालच देकर लखनऊ बुलाया, फिर शोषण का आरोप; SHO पर भी युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Lucknow News: लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ कथित मानसिक, शारीरिक…

By Sushma Pandey

लखनऊ: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

सरोजनीनगर/लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

By Amrit Ujala

उन्नाव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 7000 झंडों के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्नाव शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा भानू के नेतृत्व में ‘हर घर…

By Amrit Ujala

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों…