नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत: युवाओं ने दिया नशा उन्मूलन का संदेश

Amrit Ujala
Amrit Ujala

संतकबीरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat के तत्वावधान में संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग मुख्य अतिथि रहीं, जबकि प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

250 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। युवाओं ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/बीट बॉक्सिंग, स्लोगन लेखन और स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान को सामने रखते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के जरिए नशा मुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

MY Bharat पोर्टल की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से युवाओं को मिलने वाले विभिन्न अवसरों और गतिविधियों के बारे में भी बताया।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई। सभी ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं

जिला युवा अधिकारी ने प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी रचनात्मकता और ऊर्जा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, संत कबीर नगर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग से आराधना द्विवेदी, रितेश गुप्ता और मुकेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सराहनीय सहयोग रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभ

FeedList
Advertisement

Related News

यूपी में शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ समेत 10 जिलों में छापेमारी; 10-15 संदिग्ध हिरासत में लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क के…

By Amrit Ujala

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का…

By Amrit Ujala

पड़ोसी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिपरसंड निवासी महिमा सिंह पत्नी…

By Amrit Ujala

अंडे की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, युवक ने गाली-गलौज और मारपीट की दी तहरीर

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में अंडे की दुकान चलाने वाले युवक ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप…

By Amrit Ujala

लखनऊ एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों के लिए नई पार्किंग और एक्सेस शुल्क दरें लागू

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए एयरपोर्ट एक्सेस शुल्क के साथ पार्किंग शुल्क और मासिक पास की नई दरें लागू कर दी गई हैं।…

By Amrit Ujala

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन घायल, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन घायल हो गए। मामले में बिजनौर के जालिम खेड़ा निवासी शमशेर यादव ने रायसिंह खेड़ा निवासी मानसिंह के…

By Amrit Ujala

गांधी जयंती पर आरएएफ ने चंद्रावल स्वास्थ्य केंद्र में चलाया पौधरोपण अभियान

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रावल में वृहद पौधरोपण…

By Amrit Ujala

बर्थडे समारोह से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत; देवर और भांजा घायल

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बर्थडे समारोह से लौट रही बाइक सवार महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में महिला का देवर और भांजा…

By Amrit Ujala

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने खरीदा नौवां पर्चा

सपा में सेंधमारी की चर्चा तेज; अखिलेश के सामने बढ़ी चुनौती लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।…

By Amrit Ujala

यूपी कांग्रेस में बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा

क्या सपा गठबंधन भी वजह? लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय की जगह…