बहराइच। थाना रानीपुर क्षेत्र के पिपरिया महिपाल गांव में चोरों ने ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
वारदात के बाद घर से कुछ दूरी पर बक्सा और सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान मंशा राम मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।






















