एनटीपीसी ऊंचाहार में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Amrit Ujala
Amrit Ujala

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसके बाद कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री बिस्व मोहन सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान, परेड की सलामी और निरीक्षण के बाद उन्होंने अपने संबोधन में एनटीपीसी ऊंचाहार की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

समारोह में आजादी की भावना को दर्शाते हुए गुब्बारे छोड़े गए। इसके बाद टाउनशिप के विद्यालयों, पीडीएलसी और बाल भवन के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों की कराटे प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। वहीं सीआईएसएफ फायर विंग की ओर से तिरंगे के रंगों में वाटर कैनन का शानदार प्रदर्शन समारोह का खास आकर्षण रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस को सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए जीवन ज्योति अस्पताल में जेसीआई रायबरेली और रायबरेली चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एनटीपीसी कर्मचारियों के साथ समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस पहल ने समारोह की खुशियों को एक मानवीय उद्देश्य से जोड़ दिया और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।

समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री आशुतोष बिस्वास, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम) श्री दिलीप कुमार साहू, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि देबता एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याएं, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने किया।

FeedList
Advertisement

Related News

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…