श्रावस्ती में हर घर तिरंगा के साथ धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Amrit Ujala
Amrit Ujala

श्रावस्ती, 15 अगस्त। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के आह्वान पर चलाए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी भवनों, संस्थानों और घरों पर तिरंगा फहराकर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद ध्वजारोहण किया और गार्ड की सलामी ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने क्रॉस कंट्री रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बॉबी राणा, द्वितीय किशनलाल, तृतीय प्रवेश कुमार, चतुर्थ हर्षित कुमार, पंचम रंजीत यादव और षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाले भूषण को सम्मानित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम नैना त्रिवेदी, द्वितीय हसीबुन निशा, तृतीय सानिया बानो, चतुर्थ पूजा, पंचम कोमल और षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली संजना को पुरस्कार प्रदान किए गए।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में आने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षकों तथा रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

बलिदानियों के सपनों को साकार करने का लें संकल्प

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली। आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह उन वीर-वीरांगनाओं के संघर्ष का परिणाम है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम ईमानदारी, निष्ठा, सच्चाई और सद्भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावस्ती जनपद में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनपद को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही देश को विकसित बनाने में भी सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर तिरंगा फहराने से देश की एकता और अखंडता की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने अभियान में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपदवासियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

स्वतंत्रता दिवस को पर्व की तरह मनाएं

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ललित कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पर्व की तरह मनाना चाहिए। देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी सीमाओं पर डटे रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस उनके त्याग और समर्पण को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार ने कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद वर्ष 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि देश ने गुलामी को कभी मन से स्वीकार नहीं किया और विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष एवं आंदोलन हुए।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी के वैयक्तिक सहायक के.के. वैश्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव, श्रेया और निशान्त उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता श्रवण कुमार द्विवेदी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी के आशुलिपिक अनूप तिवारी, कलेक्ट्रेट नाजिर कौशल यादव, सद्भावना सेवा संस्थान के योगेन्द्रमणि त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…