लखनऊ: जमीन दोबारा बेचने और बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर गांव में जमीन को दोबारा बेचने, बाउंड्रीवाल तोड़ने और जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी शांति मौर्य ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2011 में उन्होंने गाटा संख्या 1248 में 6,000 वर्गफुट जमीन पंजीकृत विक्रय विलेख के जरिए खरीदी थी और राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज हुआ था।

शांति मौर्य के मुताबिक, जमीन खरीदने के बाद उन्होंने वहां करीब आठ फीट ऊंची बाउंड्रीवाल बनवाई थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2020-21 में रामदेवी के पुत्र विमल और प्रेमचन्द्र ने अर्जुन धानुक व मुकेश मौर्य के साथ मिलकर उसी जमीन को दोबारा बेचने का प्रयास किया। महिला का दावा है कि खरीदारों को जमीन दूसरे गाटा नंबर में स्थित बताकर गुमराह किया गया। इसके बाद 1 जून 2026 को भी खसरा संख्या 1242 और 1241 बताते हुए करीब 15 लाख रुपये में 9,000 वर्गफुट जमीन का अनुबंध किए जाने का आरोप है।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि 4 जून को कुछ लोग जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और रिवाल्वर व लाठी-डंडों के बल पर बाउंड्रीवाल तोड़ दी। आरोप है कि इस दौरान सबमर्सिबल बोरिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। शांति मौर्य का कहना है कि जब वह दोबारा बाउंड्रीवाल बनवाने पहुंचीं तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत के बाद उपमुख्यमंत्री के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने विमल, प्रेमचन्द्र, अर्जुन धानुक, मुकेश मौर्य और अभिनव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध कब्जे के प्रयास सहित अन्य आरोपों में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

FeedList
Advertisement

Related News

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…