एसपी राहुल भाटी ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
श्रावस्ती, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रावस्ती पुलिस द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कैंप कार्यालय एवं पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
थानों और चौकियों पर भी फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना और चौकी परिसरों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए शपथ ली।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुलिस






















