आरेडिका में वंदे मातरम् के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, उपलब्धियों और नए संकल्पों की रही गूंज

Amrit Ujala
Amrit Ujala

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) रायबरेली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री रामन कृष्णन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल की परेड में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के कर्मचारी तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चे भी शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री कृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग व बलिदान को नमन करते हुए आरेडिका परिवार से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर महाप्रबंधक ने आरेडिका की हाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि संस्थान लगातार उत्पादन और तकनीक के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में आरेडिका ने रिकॉर्ड 2,126 कोचों का निर्माण किया, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 में 16,000वां कोच तैयार करना भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। आरेडिका ने वंदे भारत चेयर कार के प्रथम रेक का निर्माण किया है और मेमू व अमृत भारत 3.0 कोचों के निर्माण पर भी काम जारी है। उत्पादन के साथ सुरक्षा और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए फायरप्रूफ एलएचबी कोच, ट्रैक निरीक्षण एवं निगरानी कार तथा नई मशीनों और सुविधाओं के जरिए उत्पादन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। फोर्ज्ड व्हील प्लांट ने भी निर्धारित 50,000 पहियों के लक्ष्य के मुकाबले 59,301 पहियों का उत्पादन कर शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह में उपलब्धियों के साथ कर्मचारी कल्याण, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण की तस्वीर भी सामने आई। इस वर्ष 845 कर्मचारियों को सेफ्टी काउंसलिंग और 1,113 कर्मचारियों को फायर फाइटिंग प्रशिक्षण दिया गया, जबकि रेल कौशल विकास योजना के तहत अब तक 1,248 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका है। पर्यावरण संरक्षण के तहत जुलाई तक 19 हजार पौधे लगाए गए और वित्त वर्ष 2025-26 में 112 मिलियन लीटर भू-जल का संरक्षण किया गया। सौर ऊर्जा की क्षमता बढ़ाकर करीब 5.13 मेगावाट की गई, जिससे बिजली उत्पादन के साथ आर्थिक बचत भी हुई। इस दौरान आरेडिका सांस्कृतिक संगठन, ज्ञानदा बाल मंदिर और स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने देशभक्ति गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। खिलाड़ियों और कर्मचारियों की उपलब्धियों को भी सम्मान मिला, जिससे समारोह में परिवार जैसा अपनापन नजर आया।

आवासीय परिसर स्थित ज्ञानदा बाल मंदिर में आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती कंचना रामन ने ध्वजारोहण किया। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने घरों व जन सेवा भवनों पर तिरंगा फहराया और सेवा भवनों को तिरंगे के रंगों से सजाया। कार्यक्रम के समापन पर श्री कृष्णन ने अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला कल्याण संगठन, यूनियनों और एसोसिएशनों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आरेडिका की हर उपलब्धि पूरे परिवार की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी से गुणवत्ता, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारी कल्याण को साथ लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

FeedList
Advertisement

Related News

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…