मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने भेजा 20 करोड़ का नोटिस

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी एक मजदूर की स्नातक पास बेटी को आयकर विभाग, चंडीगढ़ की ओर से 20 करोड़ रुपये की आय का ब्योरा मांगते हुए नोटिस भेजा गया है। नोटिस में यह आय कबाड़ के कारोबार से अर्जित बताई गई है। युवती ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उसने जालसाजी कर फंसाए जाने की आशंका जताई है।

गिरजाबाग निवासी रश्मि सविता ने बताया कि वह बीए उत्तीर्ण हैं और वर्तमान में घर पर ही रहती हैं। उनके पिता अजय शंकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार दो कमरों के मकान में गुजर-बसर करता है और धूप से बचाव के लिए घर में तिरपाल लगाया गया है।

रश्मि के अनुसार, 9 मई को उन्हें आयकर विभाग, चंडीगढ़ से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उनके नाम पर 20 करोड़ रुपये की आय दर्शाते हुए उसका ब्योरा मांगा गया है। नोटिस देखकर वह घबरा गईं। उन्होंने अपने स्तर से नोटिस का जवाब भी भेज दिया है। उनका कहना है कि जिस कबाड़ के कारोबार से इतनी बड़ी आय दिखाई गई है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग किस प्रकार किया गया। पीड़िता ने मोतीनगर मोहल्ले में संचालित एक कैफे संचालक पर दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका जताई है।

पीड़िता ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के साथ ही उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है तथा साइबर सेल में भी प्रार्थनापत्र दिया है। अब वह अधिवक्ता की सलाह के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं, भाई बेरोजगार है, एक बहन की शादी हो चुकी है और मां गृहिणी हैं। ऐसे में उनके नाम पर 20 करोड़ रुपये की आय दर्शाए जाने से पूरा परिवार भयभीत और परेशान है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

साइबर थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैंक खाता खुलवाने के लिए कैफे में दिए थे आधार और पैन कार्ड

रश्मि ने बताया कि कई वर्ष पहले उन्होंने बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी मोतीनगर मोहल्ले में स्थित जीजीआईसी के पास एक कैफे में कराई थी। उनका कहना है कि इसके अलावा उन्होंने कहीं भी इन दस्तावेजों का उपयोग नहीं किया। उन्हें आशंका है कि वहीं से उनके अभिलेखों का दुरुपयोग किया गया हो सकता है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…