उन्नाव: डॉक्टर ने बाहर से मंगवाकर मरीज को लगाया था इंजेक्शन

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव- सफीपुर। गलत इलाज के आरोप में मरीज की मौत के मामले की जांच करने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय कुमार शर्मा मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। जांच के दौरान इलाज करने वाले चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक कटियार ने बताया कि संबंधित चिकित्सक ने मरीज को बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर लगाया था। अन्य मरीजों ने भी चिकित्सक पर बाहर की दवाएं लिखने के आरोप लगाए। सीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज निवासी राकेश कुमार (38) को 24 जून को खांसी और बुखार की शिकायत पर सीएचसी लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉ. दिनेश कुमार ने जांच के बाद बाहर से इंजेक्शन मंगवाया और लगवाया। इंजेक्शन लगने के बाद राकेश की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सीएचसी प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा।

शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा तथा एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने सीएचसी पहुंचकर प्रभारी से मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को बुलाकर उनका पक्ष भी सुना। परिजनों ने बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगवाए गए इंजेक्शन का रैपर भी सीएमओ को सौंपा।

डॉक्टर पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं। बाहर की दवाएं लिखने वाले चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दिनेश कुमार पर पहले भी बाहर की दवाएं लिखने के आरोप लग चुके हैं। 25 अप्रैल 2026 को तत्कालीन सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में दोषी पाए जाने पर उनका स्थानांतरण औरास सीएचसी कर दिया गया था। हालांकि, सात दिन बाद 2 मई 2026 को स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें पुनः मियागंज सीएचसी में तैनात कर दिया गया।

इसके बाद 18 जून 2026 को मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम ने भी सीएचसी का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान टीम को साक्ष्य मिले थे, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सीएचसी में घट रही मरीजों की संख्या

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी में मौजूद मरीजों से उनकी समस्याओं और चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष तथा एक्स-रे कक्ष का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर अधीक्षक को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सकों की कथित लापरवाही के कारण मियागंज सीएचसी की छवि प्रभावित हो रही है। मरीजों और तीमारदारों में भय का माहौल है, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले सीएचसी में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज आते थे, जबकि 26 जून को यह संख्या घटकर 99 रह गई। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक आर्थिक लाभ के लिए मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…