उर्वरक में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेठी में दो दुकानों के लाइसेंस रद्द, 27 को नोटिस

Amrit Ujala
Amrit Ujala
अमेठी न्यूज़, Uttar Pradesh News, Fertilizer Action, Farmers News, Agriculture News, District Administration Amethi, Urea Price Action

अमेठी: किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी, ओवररेटिंग तथा टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 13 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने सभी 13 विकासखंडों में पहुंचकर 111 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, 27 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस

जांच के दौरान कई उर्वरक प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अपूर्ण मिले। कई दुकानों पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे अथवा उन्हें अपडेट नहीं किया गया था। कुछ स्थानों पर पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया, जबकि कुछ प्रतिष्ठान बंद मिले। इन अनियमितताओं के आधार पर 27 उर्वरक प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ओवररेटिंग पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

निरीक्षण के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया की बिक्री की पुष्टि होने पर मेसर्स राजेश खाद भंडार, फुरसतगंज और अमृतलाल खाद भंडार, फुरसतगंज के उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

तीन उर्वरकों के नमूने लिए गए, मानक विहीन मिलने पर होगी कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन उर्वरक नमूने भी संकलित किए गए। जिला प्रशासन ने बताया कि यदि जांच में ये नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को परेशान न करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। फार्मर रजिस्ट्री, चकबंदी या अन्य तकनीकी कारणों से किसी किसान को समस्या आ रही हो तो भी उसे उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और अनावश्यक रूप से न रोका जाए।

13 विभागों के अधिकारियों ने संभाली जांच की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी संजय चौहान ने उर्वरक वितरण से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी विकासखंडों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की थीं। इन टीमों को कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री, यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग और स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

अभियान में जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, उपायुक्त एनआरएलएम, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, क्षेत्रीय अधिकारी इफको तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में 10,757 मीट्रिक टन यूरिया, 3,760 मीट्रिक टन डीएपी, 86.66 मीट्रिक टन एमओपी, 1,873 मीट्रिक टन एनपीके और 2,102 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह की आपूर्ति योजना के अनुसार जिले को 8,400 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया भी प्राप्त होगी।

किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कालाबाजारी, ओवररेटिंग, टैगिंग या अन्य अनियमितताओं की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…

By Amrit Ujala

लखनऊ: ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी या देवनागरी में लिखें दवाओं और जांचों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह…

By Amrit Ujala

नरही मंदिर की पानी की टंकी से आ रहा बदबूदार पानी

श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं लखनऊ। राजधानी के नरही इलाके में पुरानी सब्जी मंडी के पास बालेश्वर मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी…