पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी
दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी 51 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल ने तीन नवंबर 2026 तक अपने क्षेत्र से खुलने या समाप्त होने वाली 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी की है। इसके अतिरिक्त पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलाई जा रही हैं, जबकि 51 जोड़ी ट्रेनें इस रेल क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, पटना, दानापुर, धनबाद, गया, बरौनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, जयनगर, समस्तीपुर, रक्सौल और अन्य प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनका संचालन नवंबर के अलग-अलग दिनों और निर्धारित साप्ताहिक समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, आनंद विहार, पंजाब, कोलकाता, हावड़ा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के शहरों के लिए विशेष रेल सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पटना और दानापुर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें
पटना और दानापुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत सहित कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल एक दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 03294 आनंद विहार-पटना स्पेशल 22 नवंबर तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04404 शकूरबस्ती-पटना स्पेशल पांच से सात तथा 10 से 14 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 04403 पटना-शकूरबस्ती स्पेशल छह से आठ तथा 11 से 15 नवंबर तक चलेगी।
पटना और दानापुर से चंडीगढ़ तथा फिरोजपुर के लिए ट्रेनें
गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़-पटना स्पेशल छह नवंबर और गाड़ी संख्या 04509 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल सात नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-पटना स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
धनबाद और गया से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें
धनबाद और गया से दिल्ली के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली-गया स्पेशल 30 नवंबर तक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन और गाड़ी संख्या 04063 गया-दिल्ली स्पेशल एक दिसंबर तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 03697 गया-नई दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार तथा गाड़ी संख्या 03698 नई दिल्ली-गया स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी।
उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए क्लोन और अन्य स्पेशल ट्रेनें
उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल सहित कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी। गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तथा 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल भी 30 नवंबर तक प्रतिदिन परिचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार तथा गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार तथा गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 28 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
गाड़ी संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल 29 नवंबर तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन तथा गाड़ी संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती स्पेशल 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 04406 शकूरबस्ती-मानसी स्पेशल पांच, छह, सात, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 04405 मानसी-शकूरबस्ती स्पेशल सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04410 शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल पांच से सात और 10 से 14 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 04409 झंझारपुर-शकूरबस्ती स्पेशल छह से आठ और 11 से 15 नवंबर तक परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04078 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 10 नवंबर और गाड़ी संख्या 04077 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 11 नवंबर को चलेगी।
उत्तर बिहार से पंजाब के लिए विशेष ट्रेनें
उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए पंजाब के विभिन्न शहरों से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार तथा गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04640 छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गाड़ी संख्या 04639 मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा स्पेशल छह, नौ और 11 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल आठ, 11 और 13 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल सात, 10 और 11 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल आठ, 11 और 12 नवंबर को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा स्पेशल पांच, नौ और 12 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 04527 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल छह, 10 और 13 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04664 लुधियाना-गया स्पेशल 12 नवंबर और गाड़ी संख्या 04663 गया-लुधियाना स्पेशल 13 नवंबर को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।
पटना और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेनें
पटना और हावड़ा के बीच गाड़ी संख्या 03135 सियालदह-पटना स्पेशल तथा 03136 पटना-सियालदह स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित होंगी। गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल और 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेंगी। गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल और 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल भी 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार तथा गाड़ी संख्या 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03033 हावड़ा-पटना स्पेशल छह और 11 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 03034 पटना-हावड़ा स्पेशल सात और 12 नवंबर को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 03035 हावड़ा-पटना स्पेशल सात नवंबर और गाड़ी संख्या 03036 पटना-हावड़ा स्पेशल आठ नवंबर को चलेगी।
गाड़ी संख्या 03431 भागलपुर-पटना स्पेशल और 03432 पटना-भागलपुर स्पेशल नौ से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होंगी। गाड़ी संख्या 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 03229 खुर्दा रोड-पटना स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
उत्तर बिहार और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेनें
गाड़ी संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 03133 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 08109 शालीमार-दरभंगा स्पेशल तीन से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल चार से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल 10 नवंबर और गाड़ी संख्या 03032 लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल 11 नवंबर को चलेगी।
गाड़ी संख्या 03143 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 11 और 18 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 03144 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 12 और 19 नवंबर को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 03137 सियालदह-जयनगर स्पेशल 12 नवंबर और गाड़ी संख्या 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 13 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 03039 हावड़ा-बेतिया स्पेशल 12, 13 और 14 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 03040 बेतिया-हावड़ा स्पेशल 13, 14 और 15 नवंबर को परिचालित होगी।
भोपाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से पूर्व मध्य रेल के लिए ट्रेनें
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर और गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार तथा गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर (महोबा)-दानापुर स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 09344 दानापुर-डॉ. अंबेडकर नगर (महोबा) स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा)-धनबाद स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 09822 धनबाद-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09601 मदार जंक्शन (अजमेर)-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार जंक्शन (अजमेर) स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल चार से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
अहमदाबाद और उधना से पूर्व मध्य रेल के लिए विशेष ट्रेनें
गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09041 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 09042 हसनपुर रोड-नंदुरबार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09073 उधना-जयनगर स्पेशल एक और आठ नवंबर तथा गाड़ी संख्या 09074 जयनगर-उधना स्पेशल तीन और 10 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 09071 उधना-जयनगर स्पेशल भी एक और आठ नवंबर तथा गाड़ी संख्या 09072 जयनगर-उधना स्पेशल तीन और 10 नवंबर को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 09047 उधना-जयनगर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 09048 जयनगर-उधना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
दक्षिण भारत से पूर्व मध्य रेल के लिए विशेष ट्रेनें
दक्षिण भारत से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 06509 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गाड़ी संख्या 06510 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार तथा गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल दो से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गाड़ी संख्या 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल तीन से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 07049 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 07050 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 07091 हैदराबाद-दानापुर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-हैदराबाद स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 07041 चर्लपल्ली-सासाराम स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्ली स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गाड़ी संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
टाटा, रांची और राउरकेला से पूर्व मध्य रेल के लिए ट्रेनें
गाड़ी संख्या 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल पांच से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर स्पेशल आठ से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी।
पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में परिचालित होने वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर शेष पांच दिन चलेगी। इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल और 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेंगी। गाड़ी संख्या 03297 पटना-इसलामपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार तथा गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर-पटना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को परिचालित होगी।
गाड़ी संख्या 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल और 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी। गाड़ी संख्या 03287 बक्सर-डीडीयू स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 03288 डीडीयू-बक्सर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, दिन और परिचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।




















