झांसी में HPV टीकाकरण अभियान तेज, 203 सत्र स्थलों पर 1075 किशोरियों को लगा टीका

Amrit Ujala
Amrit Ujala
झांसी HPV टीकाकरण

झांसी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना और अभियान का कवरेज बढ़ाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और एआरओ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र में आने वाले सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी टीकाकरण की भूमिका और इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद शिक्षक 14 वर्ष की आयु पूरी करने वाली किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि स्कूलों के माध्यम से किशोरियों और उनके परिवारों तक सही जानकारी पहुंचने से टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और अभियान की पहुंच भी बेहतर होगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने के लिए पत्र जारी किया है।

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि टीकाकरण अभियान की निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा, सीपरी बाजार और सिद्धेश्वर नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों पर किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा था। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक एएनएम एक टीकाकरण सत्र में कम से कम 25 एचपीवी टीके लगाने का लक्ष्य रखें। इसके लिए क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं को 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी पात्र किशोरियों की ड्यू लिस्ट तैयार करने और उन्हें टीकाकरण सत्र स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

203 सत्र स्थलों पर 1075 किशोरियों को लगा टीका

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में आयोजित 203 टीकाकरण सत्र स्थलों पर शाम चार बजे तक 1075 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। भारत विकास परिषद के सहयोग से सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, सदर बाजार में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। यहां अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देकर किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. आराधना अवस्थी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. निधि, डॉ. अमित बरसैंया और एआरओ श्रीमती रानी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों से टीकाकरण को लेकर जागरूक रहने तथा स्वास्थ्यकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…