11 साल के बच्चे को पीटते हुए कब्रिस्तान तक घसीटने का आरोप, गला दबाने की कोशिश; ग्रामीण पहुंचे तो धमकी देकर भागे आरोपी

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Etah News: 11 साल के बच्चे से मारपीट, कब्रिस्तान तक घसीटा; दो आरोपियों पर केस

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गैसिंहपुर गांव में 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट कर उसे कब्रिस्तान तक घसीटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने स्कूल के पास बच्चे के सिर में घूंसा मारा और विरोध करने पर उसे कब्रिस्तान की ओर घसीट ले गए। वहां बच्चे के साथ मारपीट करने और गला दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

गैसिंहपुर निवासी अरमान खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को उनका 11 वर्षीय बेटा रिहान घर से खाने-पीने का सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय गैसिंहपुर के पास अयान पुत्र आफाक खान और कमल हसन पुत्र कल्लू खान बाइक से पीछे से पहुंचे। दोनों ने कथित तौर पर रिहान के सिर में घूंसा मार दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा घबरा गया।

पिता के मुताबिक, रिहान ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी उसे कब्रिस्तान की ओर घसीटकर ले गए। आरोप है कि कब्रिस्तान में पहुंचने के बाद बच्चे के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाने का प्रयास भी किया गया। चोट और डर के कारण रिहान चीखने लगा। तहरीर के अनुसार, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर अमन खान, हसीम खान, असद खान और नदीम खान मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी बच्चे को छोड़कर वहां से भाग निकले। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद रिहान काफी डरा और सहमा हुआ था। अगले दिन उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कुछ अन्य लोगों पर भी बच्चे की निगरानी करने और आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है। पिता के अनुसार, ईदगाह की बाउंड्री पर अरवाज पुत्र दिलशाद खान और स्कूल की छत पर मुजम्मिल पुत्र नौशाद खान मौजूद थे। आरोप है कि ये लोग बच्चे पर नजर रख रहे थे। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने घायल बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जसरथपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप सिह, अलीगंज एटा

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…