फर्जी लेटर पैड से 4.08 करोड़ की योजना स्वीकृत कराने का आरोप, चेयरमैन समेत सहयोगियों पर FIR

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Ghazipur News: फर्जी हस्ताक्षर से करोड़ों की योजना पास कराने का आरोप, चेयरमैन पर केस

जमानियां/गाजीपुर। फर्जी दस्तावेज और कथित कूटरचित हस्ताक्षर के जरिए चार करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी योजना स्वीकृत कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह ‘चंचल’ के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक की शिकायत पर जमानियां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में एमएलसी के कथित फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 408.68 लाख रुपये की योजना स्वीकृत कराने के लिए शासन को फाइल भेजने का आरोप लगाया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जमानियां नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना’ (अनुदान संख्या 37/83) के तहत नगर के प्रमुख मार्गों पर सात और नौ मीटर के ऑक्टागोनल पोल, लाइट सहित अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया था। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के नाम से कथित फर्जी लेटर पैड तैयार कराया। शिकायत में कहा गया है कि लेटर पैड संख्या 45358 और 9484, दिनांक 10 जून 2026, पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और करीब 408.68 लाख रुपये यानी 4.08 करोड़ रुपये से अधिक की योजना की फाइल स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, एमएलसी को मामले की जानकारी उस समय हुई, जब शासन स्तर से योजना की स्वीकृति को लेकर उन्हें फोन आया। जानकारी मिलने पर उन्होंने शासन को भेजे गए लेटर पैड और हस्ताक्षर का मिलान कराया। आरोप है कि जांच में दोनों फर्जी पाए गए। इसके बाद एमएलसी की ओर से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा से शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने अपने-अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर पालिका पहुंची पुलिस टीम

मामले की जांच के सिलसिले में क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार से जानकारी ली। हालांकि, ईओ ने मामले के संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस दौरान जांच को लेकर चेयरमैन और सीओ के बीच कहासुनी होने की भी बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

एफआईआर के बाद धरने पर बैठे चेयरमैन

एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के नाम से कथित फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर के जरिए चार करोड़ रुपये से अधिक की योजना स्वीकृत कराने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता शनिवार को रामलीला मैदान में धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह भाजपा के चेयरमैन हैं और उनके लेटर पैड के आधार पर ही शासन की ओर से धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि एमएलसी की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों, लेटर पैड और हस्ताक्षरों की जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…

By Amrit Ujala

लखनऊ: ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी या देवनागरी में लिखें दवाओं और जांचों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह…

By Amrit Ujala

नरही मंदिर की पानी की टंकी से आ रहा बदबूदार पानी

श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं लखनऊ। राजधानी के नरही इलाके में पुरानी सब्जी मंडी के पास बालेश्वर मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी…

By Amrit Ujala

रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, एक रद्द

लखनऊ। झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते रांची जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को…

By Amrit Ujala

नौ मौतों के बाद व्यवस्था पर गंभीर सवाल

स्लीपर बस अग्निकांड: 19 चालान के बावजूद सड़क पर दौड़ती रही बस लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के बाद बस…

By Amrit Ujala

SIR विवाद: देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; कई राज्यों में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने…

By Amrit Ujala

अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा पर अजय राय का जवाब

बोले- हम भी सैफई-कन्नौज जा सकते हैं; राहुल गांधी को लेकर कही यह बात लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की पीडीए रथ यात्रा…

By Amrit Ujala

यूपी में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदलने की चर्चा, जल्द जारी हो सकती है तबादला सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला जा सकता है।…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: पीईटी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का रहेगा कड़ा पहरा

 गड़बड़ी की कोशिश पर होगी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में किसी भी तरह…