अयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज रेल प्रखंड पर नैपुरा और जीवपुर में कवर्ड अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार से मुलाकात की गई।
इस दौरान फैजाबाद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर दोनों स्थानों पर कवर्ड अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए अंडरपास का निर्माण जल्द से जल्द कराए जाने का अनुरोध किया।
बताया गया कि नैपुरा और जीवपुर में अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और रेलवे लाइन पार करने के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग की गई।




















