लंभुआ, सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
पीड़ित के पुत्र हर्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने उनके पिता राजेश पर पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल की बट से उनके पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने का भी उल्लेख किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारण और फायरिंग की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।






















