SIR में 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए जाने का दावा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इससे बड़ी संख्या में लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार चुनने का अधिकार जनता के पास होना चाहिए, लेकिन यदि यह तय किया जाने लगे कि कौन मतदान कर सकता है और कौन नहीं, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने, फॉर्म-6 में बदलाव तथा मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दे शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ फैसलों को अपनी जानकारी या मंजूरी के बिना लिए जाने पर भी आपत्ति जताई। एक मामले में फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज की गई, जबकि मतदाता डेटाबेस और चुनावी सॉफ्टवेयर तक स्थानीय अधिकारियों की पहुंच को लेकर भी सवाल उठाए गए।

चुनाव आयोग ने कहा- SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

वहीं, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों के बाद कहा कि SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से हुए हैं। आयोग के मुताबिक बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग स्तर पर राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, SIR का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होने के दौरान 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ड्राफ्ट मतदाता रिकॉर्ड से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ मामलों में हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल कराने के लिए अपील की प्रक्रिया जारी है।

इस पूरे मामले ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, नाम जोड़ने और हटाने के अधिकार तथा चुनाव आयोग के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर बहस तेज कर दी है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

NEET PG 2026 रिजल्ट घोषित

 2.66 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; 30 सितंबर से पहले आया परिणाम नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का परिणाम घोषित कर…

By Amrit Ujala

व्हाट्सऐप पर ‘नो’ लिखते ही खाते से निकले 1.70 लाख

लखनऊ में साइबर ठगी का नया तरीका लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर बैंक खाते से रकम निकलने का…

By Amrit Ujala

लखनऊ में नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का शुभारंभ

4500 से अधिक भूखंडों का पंजीकरण खुलेगा लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं की शुरुआत हो गई। दोनों योजनाओं…

By Amrit Ujala

यूपी के टोल फर्जीवाड़े की जांच में 142 वाहन चिह्नित

एसटीएफ ने सर्वर और डीवीआर कब्जे में लिए लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फर्जी वाहन नंबर और कथित कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फास्टैग बनवाकर टोल राजस्व को नुकसान पहुंचाने के…

By Amrit Ujala

बुलडोजर कांड: कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी और लेखपाल निलंबित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन में रात के अंधेरे में जेसीबी से मकान और दुकानें गिराए जाने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। प्रथम…

By Amrit Ujala

बाएं की जगह दाहिने घुटने का ऑपरेशन कर दिया

गलत पूछने पर धमकाया लखनऊ। लखनऊ के हेल्थ सिटी अस्पताल का मामला, ऑपरेशन के बाद महिला दोनों पैरों से चलने में असमर्थ लखनऊ। राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज…

By Amrit Ujala

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव का बिगुल, आचार संहिता लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद…

By Amrit Ujala

भाजपा की नई जिम्मेदारियों में यूपी के नेताओं की बढ़ी भूमिका

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों में कई ऐसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिनका उत्तर प्रदेश से सीधा संबंध रहा है।…

By Amrit Ujala

यूपी में पुरानी ई-चालान व्यवस्था बंद

जल्द लागू होगी नई प्रणाली लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वाहनों के ई-चालान की पुरानी व्यवस्था बुधवार रात से बंद कर दी गई। अब इस प्रणाली के माध्यम से नए चालान…

By Amrit Ujala

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, मुलाकात के बाद दूर हुई गलतफहमी

नई दिल्ली। योग गुरु स्वामी रामदेव और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले दिनों चल रहा विवाद बुधवार को मुलाकात के बाद खत्म हो गया। दोनों…