दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ (सरोजनीनगर)। गीता आश्रम, गंगानगर निवासी मुकेश कुमार पाल ने शोभित कश्यप और अरुण कश्यप पर न्यायालय में झूठा बयान देने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुकेश कुमार पाल के मुताबिक, उनके मकान में पहले आकाश वर्मा और उनकी पत्नी श्रुति वर्मा किरायेदार थे। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए थे।
आरोप है कि दोनों आरोपी लगातार उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं तथा झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने, घर बिकवाने, जान से मारने और घर में आग लगवाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







