बलरामपुर में भव्य घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण, नगर के विकास को मिली नई पहचान

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बलरामपुर। चौक बाजार में नवनिर्मित भव्य घंटाघर-अटल चौक का रविवार को धार्मिक और गरिमामय माहौल में विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नगरवासियों के सहयोग से साकार हुए इस विकास कार्य को शहर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। लोकार्पण को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी महाराज, देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर, सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, व्यापारियों और नगरवासियों ने नवसृजित चौक को बलरामपुर की बदलती तस्वीर और विकास की नई दिशा का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रमुख बाजार क्षेत्र में बने इस चौक से नगर की सुंदरता और सुव्यवस्था को नया स्वरूप मिलेगा।

कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, डीपी सिंह बैस, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी और अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभासदों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, व्यापारियों और महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। नगरवासियों ने चौक के निर्माण पर प्रसन्नता जताते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

लोकार्पण समारोह में बलरामपुर के विकास को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि नगरवासियों के सहयोग और विश्वास के साथ विकास, स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में काम जारी रहेगा। घंटाघर-अटल चौक अब शहर की पहचान को नई मजबूती देने के साथ बलरामपुर के विकास की यात्रा में एक नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…

By Amrit Ujala

मेरठ दुकान चोरी: पुलिस ने 95 फीसदी सामान बरामदगी का किया दावा

पीड़ित बोला- तीन वाहनों माल गया था, छोटा हाथी में वापस आया पल्लवपुरम में दुकान का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी होने का मामला; महिला ने एसएसपी से की…

By Amrit Ujala

भाजपा ने पांच ब्राह्मण चेहरों पर लगाया दांव

यूपी एमएलसी चुनाव: सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष की चर्चा के बीच शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रत्याशी चयन को…