श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

श्रावस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों का खतरा गर्भवती महिलाओं और बच्चों में अधिक रहता है, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने और मां-बच्चों को बीमारियों से बचाने की अपील की।

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान और सूचना विभाग समेत कई विभाग मिलकर काम करेंगे। 12 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। संभावित क्षय रोगियों की सूचना भी संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर बच्चों को बिना देरी किए सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाएं। उन्होंने दिमागी बुखार और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए घरों में दरवाजे-खिड़कियों पर जाली लगाने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, पानी जमा न होने देने और कूलर-गमलों की नियमित सफाई करने की सलाह दी। साथ ही नालियों की सफाई, खुले में शौच से बचने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने और बच्चों को जेई के दोनों टीके लगवाने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह, सुनील तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयनाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…

By Amrit Ujala

4 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति

 शिक्षकों को देंगे विशेष संदेश प्रांतीय स्तर की शिक्षक गरिमा कार्यशाला में प्रदेशभर से जुटेंगे शिक्षक; ‘अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्यविधाता’ का दिया जाएगा संदेश…

By Amrit Ujala

IAS की नौकरी छोड़ी, राजनीति में कदम रखा और अब राजा भैया संग तस्वीर वायरल, दिव्या मित्तल को लेकर चर्चाएं तेज

Divya Mittal Political Entry: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो…

By Amrit Ujala

मेरठ दुकान चोरी: पुलिस ने 95 फीसदी सामान बरामदगी का किया दावा

पीड़ित बोला- तीन वाहनों माल गया था, छोटा हाथी में वापस आया पल्लवपुरम में दुकान का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी होने का मामला; महिला ने एसएसपी से की…

By Amrit Ujala

भाजपा ने पांच ब्राह्मण चेहरों पर लगाया दांव

यूपी एमएलसी चुनाव: सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष की चर्चा के बीच शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रत्याशी चयन को…