झाड़ू लगाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में घायल किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बाराबंकी न्यूज, Barabanki News, Crime News, Safdarjung Police, Uttar Pradesh News, Lucknow Hospital, UP Crime News

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा में करीब दस दिन पहले हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी का इलाज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा के मजरा बबुरिहा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री निक्की वर्मा 26 जुलाई को अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान झाड़ू लगाने से उड़ रहे कूड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया।

परिजनों का आरोप है कि कूड़ा उड़ने की बात को लेकर गांव के दरबारी लाल पुत्र छंगालाल, उनकी पत्नी सुदामा और द्रगपाल पुत्र छंगालाल ने निक्की के साथ कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि तीनों लोगों ने किशोरी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान किशोरी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल निक्की को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था।

करीब दस दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मंगलवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सफदरगंज पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

ख़ुशी फाउंडेशन व दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

By Amrit Ujala

देश में बारिश का अलर्ट: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर बहे

ओडिशा में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए नई दिल्ली/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सिक्किम…

By Amrit Ujala

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…