चंदौली: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी दबोचे गए, सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी

Amrit Ujala
Amrit Ujala
मुगलसराय पुलिस कार्रवाई Chandauli Crime News पुलिस टीम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा मामला Mughalsarai News Chandauli Latest News UP Crime News पुलिस पर हमला आरोपी गिरफ्तार Uttar Pradesh Crime News चंदौली पुलिस खबर

चंदौली: मुगलसराय पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला सावन माह के दौरान मीट और मुर्गा की दुकानों पर नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ हुई अभद्रता और हमले से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सावन महीने में शासन-प्रशासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम दुलहीपुर क्षेत्र में मीट और मुर्गा दुकानों पर नोटिस देने पहुंची थी। इसी दौरान दुलहीपुर निवासी प्रिंस सोनकर ने पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और विरोध करने पर हाथापाई करने लगा।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने चौकी प्रभारी के साथ भी मारपीट की। पुलिस टीम जब आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले जाने लगी तो उसके परिजन और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद शुरू कर दिया।

हमले में कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल
पुलिस के अनुसार, भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह की आंख के पास चोट आई थी। वहीं कांस्टेबल बालकृष्ण यादव के साथ मारपीट करते हुए उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। हमलावरों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा आरक्षी मोहित यादव भी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुगलसराय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस सोनकर उर्फ विराट (26 वर्ष) और अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू (24 वर्ष), दोनों निवासी दुलहीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

ख़ुशी फाउंडेशन व दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

By Amrit Ujala

देश में बारिश का अलर्ट: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर बहे

ओडिशा में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए नई दिल्ली/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सिक्किम…

By Amrit Ujala

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…