फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

Amrit Ujala
Amrit Ujala

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार दो युवकों पर ट्रैक्टर चालक के अपहरण और मारपीट का आरोप है। आरोप है कि दोनों युवक चालक को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाकर वाराणसी की ओर ले गए और उसे छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की।

पीड़ित की शिकायत और कार की पहचान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देर रात ट्रैक्टर से टकराई फॉर्च्यूनर

सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय शुभम सिंह गोमतीनगर के जुगौली इलाके में अपने दो भाइयों के साथ रहते हैं। वह नगर निगम में संविदा पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करते हैं।

बुधवार रात शुभम काकोरी के दोना गांव स्थित वरुण विहार योजना के मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पोर्टेबल टॉयलेट लगाने के बाद ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 12:10 बजे आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास ट्रैक्टर की फॉर्च्यूनर से मामूली टक्कर हो गई।

आरोप है कि टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर सवार दोनों युवकों ने शुभम को रोक लिया। दोनों ने नुकसान की भरपाई की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जबरन कार में बैठाकर ले गए

पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के बाद दोनों युवकों ने उसे जबरन फॉर्च्यूनर में बैठा लिया और वहां से निकल गए। आरोप है कि रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की गई और उसे खाना-पानी तक नहीं दिया गया।

इस बीच शुभम के साथ लौट रहे लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। आरोप है कि फोन आरोपियों ने उठाया और शुभम को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद परिजन और साथी पुलिस के पास पहुंचे।

ढाबा कर्मियों ने खींची कार की तस्वीर

पुलिस के लिए इस मामले में फॉर्च्यूनर की तस्वीर अहम सुराग बनी। बताया गया कि जीरो प्वाइंट के पास एक ढाबे के बाहर से जब शुभम को कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था, तब शोर सुनकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने फॉर्च्यूनर की पीछे से तस्वीर खींच ली थी।

तस्वीर में कार का नंबर दिखाई देने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसके मालिक से संपर्क किया। कार मालिक ने पुलिस को बताया कि वाहन उसका है, लेकिन उसे चालक लेकर गया था।

वाराणसी पहुंचने के बाद बदली योजना

पुलिस के अनुसार, फॉर्च्यूनर वाराणसी पहुंच गई थी। कार मालिक को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने चालक से पीड़ित युवक को सुरक्षित लखनऊ वापस छोड़ने के लिए कहा।

इसके बाद आरोपी शुभम को बस से लखनऊ लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने रास्ते में दोनों को पकड़ लिया और शुभम को सकुशल बरामद कर पारा थाने ले आई।

दो आरोपी हिरासत में

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान चंदौली निवासी पीयूष दुबे और मिर्जापुर निवासी नित्यानंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों मैनपुरी से फॉर्च्यूनर लेकर वाराणसी जा रहे थे।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में अपहरण, मारपीट और रुपये की मांग किए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…