एटा/जलेसर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एटा के जिलाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के महामंत्री प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पम्मी पण्डित का जलेसर में जोरदार स्वागत किया गया। शिव परशुराम एवं खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों और विप्र बंधुओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पम्मी पण्डित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पम्मी पण्डित ने स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने विप्र समाज के लोगों से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उनके इस संदेश पर मौजूद लोगों ने भी संगठन के साथ मिलकर आगे बढ़ने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर विकेंद्र उपाध्याय, अमित पण्डित, पुष्पेन्द्र तिवारी, सौरभ कौशल, डॉ. देवेश शर्मा सभासद, अतुल भारद्वाज, उत्साह भारद्वाज, बंटी यादव, उमेश शर्मा, ब्रजेश शर्मा और अनुज शर्मा समेत बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने पम्मी पण्डित को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।






















