अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास करीब साढ़े छह बजे वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए संबंधित चिकित्सकों से जानकारी ली। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





















