बारिश भी नहीं रोक पाई सफाई का अभियान, सुबह 5:30 बजे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बांके बिहारी मंदिर सफाई व्यवस्था Mathura Vrindavan News अनुज कौशिक नगर निगम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन ताजा खबर BVG India Limited मथुरा नगर निगम मंदिर सफाई अभियान Vrindavan News Today UP Latest News

मथुरा-वृंदावन: धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन में लगातार हो रही बारिश के बावजूद सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बारिश की वजह से जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं नगर निगम की सफाई टीम अपने निर्धारित समय पर जिम्मेदारी के साथ काम करती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास के क्षेत्र और वार्ड नंबर 70 की गलियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बारिश में भी मुस्तैद दिखी सफाई टीम
निरीक्षण के दौरान बीवीजी इंडिया लिमिटेड की सफाई टीम मौके पर सक्रिय मिली। बारिश के बावजूद सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कार्य में जुटे रहे। टीम ने मंदिर क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई अभियान जारी रखा, ताकि मंदिर खुलने से पहले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ बनाए रखना जरूरी है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने की सराहना
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया। लोगों ने बताया कि बीवीजी इंडिया लिमिटेड के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह समय से पहुंचकर क्षेत्र में सफाई कार्य करते हैं, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद वैभव अग्रवाल के प्रयासों की भी सराहना की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।

श्रद्धालुओं ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में भी सफाई व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती है, लेकिन कर्मचारियों की सक्रियता से क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आ रहा है। वहीं, नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज के कार्यों को लेकर भी लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है सफाई अभियान
बीवीजी इंडिया लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम प्रतिदिन सुबह करीब 5 बजे से बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू कर देती है। उनका प्रयास रहता है कि मंदिर खुलने से पहले पूरा क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित हो जाए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम नगर आयुक्त ओजस्वी राज, वार्ड-70 के पार्षद वैभव अग्रवाल और वार्ड-69 के पार्षद घनश्याम चौधरी के दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान सुबह की शिफ्ट के सुपरवाइजर संजय भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। बारिश के बीच भी सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं दिखाई दी। नगर निगम और सफाई कर्मचारियों की इस तत्परता से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में व्यवस्थाओं को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

मथुरा से रोहित कुमार की खास रिपोर्ट

FeedList
Advertisement

Related News

यूपी में आंधी-बारिश से हालात बिगड़े: 13 लोगों की मौत

कई जिलों में स्कूल बंद; उत्तराखंड में बर्फबारी-लैंडस्लाइड, 14 राज्यों में अलर्ट नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे मौसम तंत्र के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ देश के…

By Amrit Ujala

दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से दवाइयों और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की…

By Amrit Ujala

मेरठ की रेवड़ी-गजक की मिठास पर विदेशी मेहमान बोले-वाह!

ओडीओसी फूड कोर्ट में पहली बार सजा मेरठ का पारंपरिक स्वाद; रेवड़ी, गजक और नानखटाई चखने के साथ खरीदारों ने पैकिंग, कीमत और कारोबार की भी ली जानकारी ग्रेटर नोएडा।…

By Amrit Ujala

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

ख़ुशी फाउंडेशन व दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

By Amrit Ujala

देश में बारिश का अलर्ट: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर बहे

ओडिशा में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए नई दिल्ली/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सिक्किम…

By Amrit Ujala

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…