रेलवे का बड़ा एक्शन! खराब प्रदर्शन पर 5 बड़े अधिकारियों को जबरन किया रिटायर

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Railway News, Indian Railways, Ashwini Vaishnaw, Railway Board, Government Jobs, VRS, Latest News, India News

Indian Railways Action: भारतीय रेलवे ने कामकाज में लापरवाही और संतोषजनक प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर रेलवे ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को समय से पहले सेवा से सेवानिवृत्त (Premature Retirement) कर दिया है। यह कार्रवाई भारतीय रेलवे स्थापना संहिता (Indian Railway Establishment Code) के प्रावधानों के तहत जनहित में की गई है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड की समीक्षा समितियों ने अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया। इसके लिए भारतीय रेलवे स्थापना संहिता, खंड-2 के नियम 1802(ए) का इस्तेमाल किया गया, जो मौलिक नियम (Fundamental Rule) 56(जे) के समान माना जाता है।

किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई?
रेलवे की समीक्षा समिति ने अलग-अलग विभागों के पांच ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों को समय से पहले रिटायर करने की सिफारिश की। इनमें इंडियन रेलवे हेल्थ सर्विस (IRHS) के दो वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) अधिकारी, उत्तर रेलवे के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) के दो अधिकारी और पश्चिम रेलवे के इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के एक जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) अधिकारी शामिल हैं।

कई पहलुओं पर हुई जांच
रेलवे ने बताया कि किसी भी निर्णय से पहले अधिकारियों की पूरी सेवा अवधि का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR), ईमानदारी से जुड़े रिकॉर्ड, सतर्कता (Vigilance) से मिली जानकारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई का इतिहास और अन्य सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद समिति ने सर्वसम्मति से समय से पहले सेवानिवृत्ति की सिफारिश की।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर
रेलवे ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार, कर्तव्य में लापरवाही और कार्यकुशलता की कमी को लेकर उसकी नीति पूरी तरह सख्त है। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी, जवाबदेही और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि सेवा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेलवे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह संदेश भी दिया है कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि खराब प्रदर्शन या अनियमितता पर भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

मार्च में भी हुई थी ऐसी कार्रवाई
यह पहला मौका नहीं है जब रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया हो। इससे पहले मार्च 2026 में भी विभाग ने खराब प्रदर्शन और सेवा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले छह अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया था। रेलवे का कहना है कि नियम 1802(ए) के तहत जनहित में ऐसी कार्रवाई करने का अधिकार प्रशासन के पास है और इसका उद्देश्य संगठन में जवाबदेही तथा कार्यकुशलता बनाए रखना है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…