अभिनेता संजय मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र से की आत्मीय मुलाकात, संघर्ष के दिनों की यादें हुईं ताज़ा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

मुंबई। कांदिवली में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता संजय मिश्रा ने समय निकालकर वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र के घर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात में दोनों ने परिवार, पुराने दिनों और संघर्ष के दौर की अनेक यादों को साझा किया। मुलाकात का माहौल पूरी तरह अपनत्व, स्नेह और भावनाओं से भरा रहा।

बातचीत के दौरान संजय मिश्रा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मुंबई में करियर बनाने के शुरुआती दौर में वे कई बार सुमंत मिश्र के यहां रहे थे। उन्होंने उस समय के कई दिलचस्प और प्रेरणादायक किस्से साझा किए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि कठिन परिस्थितियों में परिवार और अपनों का साथ किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है। दोनों भाइयों ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कई भावुक पल भी साझा किए।

संजय मिश्रा ने बताया कि वे जल्द ही अपनी लिखी हुई एक पुस्तक लेकर पाठकों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों और फिल्मी सफर के विभिन्न पहलुओं को समेटे हुए होगी, जिसे पाठकों का भरपूर स्नेह मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म “भक्षक” का भी उल्लेख किया। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को व्यापक सराहना मिली है और इसी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (Best Supporting Actor) के सम्मान के लिए चुना गया है। इसे उनके चार दशक से अधिक लंबे अभिनय सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संजय मिश्रा अपनी सादगी, सहज स्वभाव और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच अपने परिवार से मिलने पहुंचना उनके संवेदनशील और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। यह मुलाकात केवल दो भाइयों का मिलन नहीं थी, बल्कि संघर्ष, रिश्तों, अपनत्व और सफलता के बाद भी परिवार से जुड़े रहने की एक प्रेरक मिसाल बन गई।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में ‘आगम-2026’ से सजा स्वागत समारोह, नवागंतुकों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में शनिवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में ‘आगम-2026’ के तहत नवागंतुक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…

By Amrit Ujala

महराजगंज कोर्ट में तारीख देखने पहुंची विवाहिता से मारपीट

परिजनों ने भी बचाने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट, वीडियो वायरल महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में परिवार न्यायालय परिसर में भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख पर पहुंची…

By Amrit Ujala

यूपी में आंधी-बारिश से हालात बिगड़े: 13 लोगों की मौत

कई जिलों में स्कूल बंद; उत्तराखंड में बर्फबारी-लैंडस्लाइड, 14 राज्यों में अलर्ट नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे मौसम तंत्र के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ देश के…

By Amrit Ujala

दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से दवाइयों और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की…

By Amrit Ujala

मेरठ की रेवड़ी-गजक की मिठास पर विदेशी मेहमान बोले-वाह!

ओडीओसी फूड कोर्ट में पहली बार सजा मेरठ का पारंपरिक स्वाद; रेवड़ी, गजक और नानखटाई चखने के साथ खरीदारों ने पैकिंग, कीमत और कारोबार की भी ली जानकारी ग्रेटर नोएडा।…

By Amrit Ujala

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

ख़ुशी फाउंडेशन व दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

By Amrit Ujala

देश में बारिश का अलर्ट: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर बहे

ओडिशा में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए नई दिल्ली/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सिक्किम…

By Amrit Ujala

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…