सुप्रीम कोर्ट की बिहार सरकार को फटकार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

गंगा के बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए आखिरी बार 8 सप्ताह

नई दिल्ली। पटना में गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच गंगा के बाढ़ क्षेत्र में मौजूद अवैध ढांचों और अतिक्रमण को हटाने के लिए राज्य सरकार को आखिरी बार आठ सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में आदेश का पूरी तरह पालन नहीं हुआ तो बिहार के मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को तलब किया जा सकता है और अवमानना की कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।

जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इससे पहले 21 जुलाई को अदालत ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर बाढ़ क्षेत्र से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।

आंशिक कार्रवाई पर अदालत नाराज

28 सितंबर को बिहार के महाधिवक्ता एस. डी. संजय ने पीठ को बताया कि शीर्ष अदालत के निर्देश के तहत कुछ कार्रवाई की गई है, लेकिन पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। उन्होंने इसके लिए गंगा के बढ़े जलस्तर को वजह बताया। महाधिवक्ता के मुताबिक नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था और संबंधित क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिससे कार्रवाई प्रभावित हुई।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को अब अंतिम बार आठ सप्ताह का समय दिया जा रहा है। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को अदालत में बुलाया जा सकता है और अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

अगली सुनवाई में मांगी पूरी अनुपालन रिपोर्ट

पीठ ने कहा कि आठ सप्ताह की अवधि समाप्त होने के बाद होने वाली अगली सुनवाई में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि इसके बाद राज्य सरकार को और समय नहीं दिया जाएगा।

एनजीटी के आदेश से जुड़ा है मामला

सुप्रीम कोर्ट में यह मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के जून 2020 के आदेश से जुड़ा है। एनजीटी ने पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील गंगा के बाढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण और स्थायी अतिक्रमण से संबंधित एक याचिका को खारिज कर दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सुनवाई के दौरान कुछ लोगों की ओर से हस्तक्षेप याचिकाएं भी दाखिल की गई हैं। इनमें दावा किया गया है कि संबंधित निर्माण उनकी निजी जमीन पर हैं और वे गंगा के बाढ़ क्षेत्र में नहीं आते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोग अपने दावों के संबंध में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं।

FeedList
Advertisement

Related News

यूपी कांग्रेस में बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा

क्या सपा गठबंधन भी वजह? लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय की जगह…

By Amrit Ujala

कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा शुरू

अजय राय ने किसानों के मुद्दे उठाए मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। मुजफ्फरनगर के मीरापुर…

By Amrit Ujala

ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाही सपा से चुनावी दावेदारी में जुटा

संतकबीरनगर की धनघटा सीट से टिकट की तैयारी, पार्टी कार्यक्रमों में भी सक्रिय गोरखपुर/संतकबीरनगर। गोरखपुर में डायल-112 में तैनात रहे यूपी पुलिस के सिपाही श्याम सुंदर चौहान के लंबे समय…

By Amrit Ujala

गांधी जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान की शुरुआत

वाराणसी में गांधी जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के बाद अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।…

By Amrit Ujala

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी

बोले- दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार और मायावती राजनीतिक गुरु लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी।…

By Amrit Ujala

यूपी में 2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

सभी जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र…

By Amrit Ujala

लखनऊ में आज अनुप्रिया पटेल का संगठन मंथन

 2027 से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम…

By Amrit Ujala

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…