यूपी: कार्यरत प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार कराएगी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के बाद शासन ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रदेश के कुल 1,42,818 कार्यरत शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इनमें 64,062 प्राथमिक स्तर के शिक्षक, 76,256 उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक तथा 2,500 विशेष शिक्षक शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों के लिए अलग से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक पात्रता पूरी कर सकें और उनकी सेवाओं पर किसी प्रकार का संकट न आए।
शासन ने शिक्षा सेवा चयन आयोग से कहा है कि परीक्षा कराने की पूरी कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। कार्ययोजना में परीक्षा की संभावित तिथि, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, मूल्यांकन व्यवस्था तथा परिणाम घोषित करने की समय-सीमा सहित सभी बिंदुओं का उल्लेख किया जाएगा। योजना मिलने के बाद शासन परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देगा।
गौरतलब है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर प्रभावित शिक्षक लंबे समय से सरकार से विशेष व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने लगातार प्रदर्शन और आंदोलन किए। संसद के मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाकर कार्यरत शिक्षकों को राहत देने की मांग की जा रही है। सरकार के इस फैसले को लाखों शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी बीच, बेसिक शिक्षा विभाग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के निर्देशों के अनुपालन में दंपती शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी है। शासन ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित तिथि तक आवेदन का अवसर दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रहे।
वहीं, 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़ी गड़बड़ियों के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत सूची को अंतिम मानने से इनकार करते हुए सभी पक्षों को वर्ष 2020 से अब तक की पूरी घटनाक्रम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। अदालत के इस रुख के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की निगाहें अब अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, हड़ताल के चलते सेवाओं पर पड़ेगा असर

लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं…

By Amrit Ujala

bhuमानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों को किया जागरूक, राजकीय महाविद्यालय में हुई कार्यशाला

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर के लतीफ नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुषमा…

By Amrit Ujala

10 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली, पार्षद ने किया शिलान्यास

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के हनुमंत नगर (बदाली खेड़ा) में गुरुवार को इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के…

By Amrit Ujala

लखनऊ में अंडे की दुकान को लेकर विवाद, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप; दरोगा सस्पेंड

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने बुधवार रात तूल पकड़ लिया। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव से आकाश आनंद पर पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब, सुनकर हंस पड़ेंगे

Akhilesh Yadav On Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब इस मुद्दे पर सवाल…

By Amrit Ujala

यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, तीन किस्तों में मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार महिलाओं को लेकर एक और बड़ी योजना पर आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से राज्य की…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, ससुर अशोक सिद्धार्थ पर भी बरसीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह अलग कर दिया है। यह फैसला उन्हें 3 सितंबर को बसपा के राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा रद्द, सपा ने प्रशासन पर लगाया परमिशन रोकने का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सपा का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम और…

By Amrit Ujala

लखनऊ में ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत, हरौनी स्टेशन के पास मिला शव

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित हरौनी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही…