वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे में गड़बड़ी, लखनऊ डायवर्ट हुईं दो इंडिगो उड़ानें

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ/वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे में गड़बड़ी के चलते मंगलवार दोपहर वाराणसी पहुंचने वाली दो इंडिगो उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। अचानक विमानों के लखनऊ पहुंचने से एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच हलचल रही। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमान कुछ समय तक लखनऊ में खड़े रहे और बाद में रनवे दुरुस्त होने के बाद वाराणसी के लिए रवाना कर दिए गए।

बताया गया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार का काम चल रहा है। यह काम रात के समय किया जाता है और इसी वजह से रात में विमानों का संचालन बंद रहता है। सूत्रों के अनुसार, रात में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कुछ सामान रनवे पर रह गया था। मंगलवार दोपहर एक विमान के उतरने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को रनवे पर गड़बड़ी की सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रनवे का निरीक्षण किया और एहतियातन विमानों की लैंडिंग रोक दी गई।

इस दौरान अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे वाराणसी पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 6805 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। यह विमान दोपहर 1:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। इसी तरह नवी मुंबई से वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2442 भी वाराणसी में लैंड नहीं कर सकी। एटीसी के निर्देश पर इसे भी लखनऊ भेजा गया और विमान दोपहर 1:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा।

दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर काफी देर तक खड़े रहे। इस दौरान यात्रियों को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। बाद में वाराणसी एयरपोर्ट का रनवे सुरक्षित किए जाने के बाद दोनों उड़ानों को लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। रनवे से जुड़ी इस घटना के कारण कुछ समय के लिए वाराणसी आने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…