रुदौली (अयोध्या)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में दलसराय ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अरुण कुमार रावत (20) पुत्र निवासी रहीमगंज मजरा देवकली का पुरवा, कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह दलसराय ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया गया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।








